औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवारहट स्थित जय काली ईंट भट्ठे पर कार्यरत एक मजदूर को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। राजकुमार पुत्र श्यामलाल भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। घटना से वहां मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने बिना देर किए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब नियंत्रण में है और उसे निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों और खुले स्थानों के कारण भट्ठों के आसपास अक्सर सांप निकल आते हैं, जिससे खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...