औरैया, सितम्बर 2 -- थाना क्षेत्र के कुकरकाट गांव में रात में सोते समय सांप के डसने से एक बच्ची की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी एरवाकटरा ले गए। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुकरकाट गांव निवासी संजीव की पुत्री रात में घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर सैफई पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...