सांप के डसने से खनेठी गांव की महिला की गई जान
भभुआ, सितम्बर 29 -- इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद झाड़फूंक कराने ले गये परिजन अपने घर के कमरे में पलंग पर सोय रही थी महिला, रो रहे थे बेटा-बेटी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सांप के डसने से एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। मृतका 43 वर्षीया तेतरी देवी सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद तेतरी अपने कमरे में पलंग पर सोयी थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसने इसकी जानकारी अपनी गोतनी को दी। आनन-फानन में परिजन पांच बजे सुबह में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती उसका इलाज शुरू किया गया।
महिला की मौत का कारण परिजनों ने बताया कि चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा था। लेकिन, शरीर में सांप का विष ज्यादा फैल जाने की वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.