सांप के डसने से किशोर की मौत
सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- बाजपट्टी। प्रखंड के धनकौल गांव में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालबाबू पंडित के 17 वर्षीय पुत्र विवेक पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार विवेक पंडित घर के आंगन में रखे मिट्टी को निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी हाथ की अंगुली में गेहूंमन सांप ने डंस लिया। परिचित व्यक्ति के साथ बाइक से इलाज के लिए सदर अस्पताल जा रहा था। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह लगभग आधे घंटे तक जाम में फंसा रहा। सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: घर में सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, हो गई मौत यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से किशोर की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.