सांप के डसने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीवान, जून 6 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बंसुरी डेरा गांव में गुरुवार की दोपहर सांप के डसने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बंसूरी डेरा निवासी विनोद राय के 17 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संजीव अपने घर के कमरे की रेक पर रखे सामान को उतारने के लिए गया था। इसी दौरान लकड़ियों के ढेर में पहले से छिपे एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डंसते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बसंतपुर पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.