गढ़वा, मार्च 8 -- भवनाथपुर। केतार थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी मुसन सांप के डंसे ने गंभीर हो गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह खेत में शौच करने के लिए गया था। शौच करने के दौरान ही उसे सांप ने डंस लिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...