जहानाबाद, मई 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी की निवासी महापति देवी नामक एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला किनारी निवासी भरोसी मांझी की पत्नी थीं। इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की शाम खाना बनाने के लिए उक्त महिला बर्तन और चावल निकालने के लिए घर के एक कमरे में गई हुई थी। एक ट्रंक के नीचे विषैला सांप छिपा हुआ था। महिला के बर्तन- चावल निकालने के दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था लेकिन अंतत: उनकी जान चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...