बगहा, अगस्त 30 -- बेतिया। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया वृति टोला वार्ड संख्या पांच में रविवार की सुबह सांप के डसने से राकेश परवत के पुत्र गोलू कुमार (11) की मौत हो गई। मृतक के बड़े पिता अखिलेश परवत ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 7.20 बजे गोलू कुमार को विषधर सांप ने डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिज आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने बालक का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान सुबह करीब 9.50 बजे उसकी मौत हो गई।अस्पताल ओपी प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सांप के डसने से बालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को शॉप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...