बगहा, जून 23 -- बगहा। नौरंगिया थाना क्षेत्र के मटीयारिया गांव में मंगलवार को सांप के डंसने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक मटीयारिया गांव निवासी श्यामू राम के पुत्र आदित्य कुमार है घटना की सूचना मिलने पर नौरंगिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर इस घटना के बाद परिजनों का रोकर हाल बेहाल है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत यह भी पढ़ें- घर में चौकी पर सो रही नौवीं की छात्रा की सांप के डसने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...