गुमला, मई 4 -- गुमला, संवाददाता । गुमला थाना क्षेत्र के कोटाम पतगच्छा गांव निवासी 60 वर्षीय भिखवा उरांव की सोमवार दोपहर सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह भिखवा उरांव अपने घर में टांगी की बेंत बनाने के लिए छज्जे पर रखे रंदा को उतार रहा था। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाये उसे गांव के एक भगत के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। यह भी पढ़ें- सांप ने युवक को डसा तो ले गए ओझा के पास, गई जान कुछ देर बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.