गोपालगंज, नवम्बर 12 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक किशोर को सांप ने डंस लिया, जिससे वह अचेत हो गया। पीड़ित किशोर की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार कमलेश बुधवार की दोपहर खेत के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे डंस लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...