सांप के काटने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम
दुमका, जुलाई 5 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ाडुमरिया पंचायत स्थित नौवजोड़ा गांव में करैत सांप के काटने से 9 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी की मौत हो गई। मृतका मनोज यादव की इकलौती बेटी थी। परिजनों ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। निशिका खेलने के लिए पड़ोसी के घर गई थी, तभी उसे करैत सांप ने काट लिया। शाम साढ़े छह बजे दर्द और बेचैनी बढ़ने पर बच्ची ने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन उसे पहले दुबे मंदिर ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर पंडित ने बाहर ले जाने की सलाह दी। स्थिति बिगड़ती देख परिजन बच्ची को सरमुंडी स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं थे। यह भी पढ़ें- बड़गांव में सांप काटने से महिला की मौत इसके बाद देवघर के पालोजोरी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक बताते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.