सांप के काटने से गई किसान की जान
मुरादाबाद, जून 8 -- क्षेत्र गांव अमरपुर काशी में फसल की सिंचाई करने के दौरान किसान के पैर में सांप में काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग झाड़ फूंक करने वालों के यहां ले गए, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना रविवार की दोपहर को हुई, जब अमरपुरकाशी में 40 वर्षीय किसान धान सिंह सैनी खेत में सिंचाई कर रहे थे ,इसी बीच सांप ने पैर में काट लिया,साहस करके हाथ में किसान ने बंध लगाया और घर तक पहुंच गए। परिवार के लोग झाड़फूंक करने वालों के लिए ले गए लेकिन तब तक हालत बिगड़ती चली गई बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.