बगहा, फरवरी 16 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में अपने खेत में पानी पटाने के लिए गए शक्षिक को सांप ने काट लिया है । जिससे उनकी मौत हो गई है । घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। मृत शक्षिक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के दोनवार पंचायत के शिवराजपुर वार्ड संख्या 5 गांव निवासी दिनेश तिवारी के पुत्र अमलेश तिवारी 45 वर्ष के रूप में हुई है । शक्षिक के परिजनों ने बताया कि अमलेश तिवारी नवलपुर थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक वद्यिालय चंद्रौल हरिजन टोली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे । रविवार की दोपहर वे अपने घर के उत्तर खेत में लगे गेहूं के फसल में पानी की पटवन कर रहे थे। उसी दौरान खेत के एक बिल से एक सांप निकला और उसके पैर में डंस लिया । खेत में काम कर रहे मजदूरों ने उनके पैर को बांध दिया और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दिया । प...