अमरोहा, जून 20 -- अमरोहा, संवाददाता। ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर रहे बिहार के युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद परिवार के लोग 12 घंटे तक झाड़फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे सांप काटने पर लगाई जाने वाली एंटी वेनम वैक्सीन के दो घंटे में 20 इंजेक्शन लगाने पड़े। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से वार्ड सदस्य के पुत्र की मौत, परिजन दुखीबिहार के पटना जिले का परिवार बिहार के पटना जिले के बिहटा कस्बे में प्रमोद मांझी का परिवार रहता है। पिछले मई माह में वह परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए जोया क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर आए थे। बीती 12 जून की शाम ईंट भट्ठे पर काम करते समय उनके 19 वर्षीय पुत्र झूरन मांझी को करीब चार बजे जहरीले सांप ने डस लिया था। युवक के शोर मचाने पर दौड़कर आए मजदूरों ने मिलकर ल...