सांप काटे तो तुरंत पहुंचें अस्पताल, न पड़ें झाड़ फूंक के चक्कर में
बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- सांप काटे तो तुरंत पहुंचें अस्पताल, न पड़ें झाड़ फूंक के चक्कर में अंधविश्वास से बचें, लापरवाही पर जा सकती है जान करायपरसुराय, निज संवाददाता। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के अंधविश्वास से बचने की जरूरत है। करायपरसुराय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने मंगलवार को इलाज कराने आए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा सांप काटने पर अविलंब रोगी को अस्पताल लाएं। आज भी कई लोग अस्पताल की बजाय मरीज को ओझा के पास झाड़-फूंक कराने ले जाते हैं। इससे उपचार में देरी होती है और जान भी जा सकती है।
सर्पदंश के प्राथमिक उपचार डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के रूप में सर्पदंश वाले स्थान को साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। मरीज को घबराने नहीं देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.