सांप काटने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में शोक की लहर
सासाराम, जून 9 -- बिक्रमगंज हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करैत सांप के काटने से 8 वर्षीय बालक लक्ष्मण चौधरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना काराकाट बाजार के समीप सरोज चौधरी के आवास की है।
घटना का विवरण मृतक लक्ष्मण चौधरी, सरोज चौधरी के जुड़वां पुत्रों में छोटा था। उसका बड़ा भाई राम उससे कुछ ही मिनट पहले जन्मा था। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात लक्ष्मण भोजन कर रहा था, तभी उसकी उंगली में किसी चीज ने काट लिया। शुरुआत में परिवार वालों को लगा कि उसे चूहे ने काटा है, लेकिन उसी समय एक करैत सांप वहां से निकलकर भागता दिखाई दिया। इसके बाद परिजन तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में इलाज हालत गंभीर होने पर उसे गोड़ारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काराकाट ले जाया गया, जहां च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.