सांप काटने से महिला जख्मी
गढ़वा, जून 22 -- गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के बतऊआ गांव निवासी रामचंद्र उरांव की पत्नी रानी देवी रविवार की सुबह सर्पदंश से गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि रानी देवी अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकली थी। उसी दौरान उसके दाएं पैर में सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से बच्ची घायल यह भी पढ़ें- भड़कटिया में महिला को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.