सीतापुर, मार्च 22 -- लहरपुर। लहरपुर के खानपुर मोहद्दीनपुर निवासी महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी शाहजहां (48) खेत में काम करने गई थीं। इस बीच सांप ने शाहजहां को काट लिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को शाहजहां ने दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लेखपाल हिमायतुल्ला ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सहायता राशि देने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...