मुंगेर, अप्रैल 11 -- सांप काटने से बच्चे की मौत धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटाड़ थानाक्षेत्र के खुदीबन गांव में गुरुवार की रात सांप के काटने से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक राकेश ठाकुर का पुत्र विराट कुमार था। जानकारी के अनुसार, विराट कुमार घर में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...