सांप काटने से नाबालिग लड़की की मौत
पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार पंचायत के मायापुर गांव में सांप काटने से 12 वर्षीया लड़की नागवंती कुमारी की मौत हो गई। सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागाडा स्थित नवजीवन अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सतबरवा थाना की पुलिस शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अपनी मां के साथ गुरुवार को जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- बिथान में सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत उसे इलाज के लिए तुंबागाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.