सांप काटने से दस वर्षीय बच्ची की मौत
जहानाबाद, जून 19 -- अरवल, निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर आई दस वर्षीय बच्ची की सांप काटने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवा गांव से अपनी मौसी के घर अंजान बिगहा गांव में बबली कुमारी आई थी जिन्हें शुक्रवार की सुबह में जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बबली कुमारी ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि परासी थाना क्षेत्र के अंजान बीघा गांव निवासी रामजी राजवंशी के घर वह आई थी और जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिससे मृत्यु हुई है। इस घटना के बाद परिजन के रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.