खगडि़या, मार्च 17 -- बेलदौर, एक प्रतिनिधि डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव निवासी विपीन चौधरी की 13 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी की मौत सांप काटने से हो गई। घटना रविवार को भागलपुर जिला के खरीक थाना के भवनपुरा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मौत के शिकार किशोरी अपने नाना बिट्टू चौधरी के यहां गत एक वर्ष से ज्यादा दिनों से रह रही थी। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता घटना के समय अपने नानी घर से सरसों खेत जलावन लाने के लिए गई हुई थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने काट काट लिया, जिससे उसकी मौत ससमय उचित इलाज नहीं मिलने के कारण हो गई। पीड़िता की मां काजल देवी दिल्ली में झाड़ू पोंछा लगाकर जबकि पिता विपीन चौधरी आंध्र प्रदेश में पल्लेदारी का काम कर जीवकोपार्जन कर रहे हैं। घटना की जानकारी पर मृतक के मां-बाप अपने अपने कार्य स्थल से प्रस्थान कर गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.