सिमडेगा, जुलाई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोचेडेगा टोकीडूबा गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि गांव निवासी विक्की सिंह सोमवार की रात घर में सो रहा था। इसी दौरान देर रात एक सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने इसके शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...