साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। करणपुरातो की राचो देवी (53)को सांप काटने पर इलाज के बजाय कथित रूप से काफी देरतक झाड़फूंक के चक्कर में परिजन जुटे रहे। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो शनिवार को परिजन आनन फानन में बेहोशी की हालत इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन के अनुसार बीते शुक्रवार को अपने गांव में ही राचो देवी गेहूं काटने के लिए गई थी। उसी दौरान किसी सांप ने पैर में काट लिया। इससे महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने झाड़ फूंक व जड़ी बूटी से इलाज किया। लेकिन सुधार की जगह तबीयत और बिगड़ गयी। शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.