साहिबगंज, मई 27 -- बरहेट । थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बुधवार को सांप काटने की घटना हुई। इसमें एक बच्ची को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दूसरी घटना में एक किशोर को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है । जानकारी के अनुसार रक्सी गांव के दीबु मुर्मू की छह साल की पुत्री सोनिया मुर्मू शाम को बच्चों के साथ खेल रही थी । इसी दौरान जहरीली जीव अथवा सांप काटने का उसे आभास हुआ । बच्ची ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन आनन फानन में उसे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी । डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया । दूसरी घटना में लखियापट्टा के गुंजन मालतो (14)को ढोबडीहा स्थित पत्थर क्रशर के पास सांप काटने से मूर्छित हो गया । सही समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण प्राथमि...