मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ के सांप कांड में कोर्ट सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से तमाम साक्ष्य कोर्ट में पेश कराए गए। अधिवक्ता बलराज सिंह ने बताया कि अब इस मामले में साक्ष्य पेश करने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख लगाई है। इस मामले में अभी तक 10 गवाहों की गवाही भी पूरी हो चुकी है। केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह सुनवाई की जा रही है। जल्द ही कोर्ट कार्रवाई पूरी हो जाएगी। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल की रात को अमित की घर के अंदर ही मृत्यु हो गई थी। सुबह परिजनों ने अमित को देखा तो उसकी चारपाई पर सांप मिला था। आशंका जताई गई कि सर्पदंश से मौत हुई है। हालांकि बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबाकर हत्या की गई और सर्पदंश से मौत नहीं हुई। ऐसे में पुलिस ने अमित की पत्नी रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.