सांप्रदायिक कांडों में अभियोजन स्वीकृति को गृह विभाग भेजी जाएगी रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता सांप्रदायिक कांडों में अभियोजन स्वीकृति को लेकर गृह विभाग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सात कांडों की रिपोर्ट डीएम कुमार गौरव को भेज दी है। डीएम के माध्यम से यह रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी जाएगी। इनमामलों में दो ऐसे हैं, जिसमें पुलिस अब तक जरूरी साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सकी है।
रिपोर्ट भेजी गई कांड पांच कांडों के अभिलेख भेज दिए गए हैं। इनमें मोतीपुर, सदर, सकरा, सरैया और पारू थाना में दर्ज सांप्रदायिक कांड शामिल हैं। इन मामलों से संबंधित वायरल वीडियो, केस डायरी और प्रतिवेदन-2 समेत अन्य साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब डीएम के स्तर से समीक्षा के बाद पूरी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी जाएगी। वहां से अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद ही इन मामलों में कोर्ट में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.