पूर्णिया, अप्रैल 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड क्षेत्र के सांपा गांव स्थित राम-सीता मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आचार्य तिवारी बाबा के नेतृत्व में वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने विधि-विधान के साथ कराया। पंडित रंजन शुक्ला, सुमित उपाध्याय, हर्षित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, गोपाल कृष्ण तिवारी और राजेंद्र चौबे सहित कुल 11 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठित की। यह भी पढ़ें- सांपा में भक्ति का महासंगम, राम-सीता मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न सु...