बरेली, मार्च 30 -- बरसेर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर बाइक सांड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव अटा फुंदापुर प्रदीप उम्र 18 साल शनिवार देर शाम शाहबाद की ओर से घर आ रहा था। दस्तमपुर के पास सड़क पर सांड़ आ गया। बाइक सांड़ से टकरा गई, प्रदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज को आंवला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गांव अटा फुंदापुर के प्रदीप के पिता देवीदास की मौत 12 साल पहले हादसे में हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.