कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- सरायअकिल थाने के तिल्हापुर गांव में दबंग ने एक सांड पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने चौकी तिल्हापुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तिल्हापुर गांव निवासी कपिलदेव द्विवेदी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार रात सफेद रंग के सांड पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में सांड गंभीर रूप से घायल हो गया और दर्द से तड़पते हुए भागने लगा। आरोप है कि सांड के शरीर में सरिया फंस गई थी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल अवस्था में सांड गांव की गलियों में भागता रहा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि गोवंश पर इस तरह का हमला अमानवीय कृत्य है और दोषी पर सख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.