भदोही, जून 25 -- सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावा में गुरुवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने सांड पर बरक्षा से हमला कर दिया। इससे सांड गंभीर रूप से छोटी हो गया। बरक्षा लगे लगान सांड सीधे गिर पड़ा।सांड को जख़्मी देख नागरिकों की भीड़ एकत्रित हो गई। सांड को किसने बरक्षा मारा इसे लेकर लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे। बताया जाता है कि उक्त सांड अचानक चिल्लाते हुए गली से बाहर निकला तो लोग दौड़ पड़े। देखा कि सांड को धारदार बरक्षा लगा था। शरीर से रक्त निकल रहा था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम भी पहुंच गई। पशु चिकित्सकों द्वारा कड़ी मेंहनत के बाद बरक्षा बाहर निकाला गया। इसे लेकर बस्ती में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...