मेरठ, अप्रैल 7 -- नगर के बंगाली बाजार में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में सोमवार को सांड ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग युवक के पेट में घुस गया। हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सोमवार को साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ के बीच अचानक एक सांड घुस आया। सांड ने पैठ में सब्जी खरीद रहे दीपांकर को अपने सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमले में दीपांकर के पेट में सींग घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की पीआरवी ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।पूर्व में जा चुकी है छात्र की जानबता दें कि हाल ही में बाजार में सब्जी खरीद रही एक महिला ब्रिजेश पर भी सांड ने हमला किया था, जिससे उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.