सांड ने किसान को पटका,घायल
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव में एक किसान पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान धनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुड़िया हेमसिंह निवासी धनीराम (52 ) रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे। तभी गेहूं के खेतों से अचानक एक सांड निकला और उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से धनीराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड को भगाकर उनकी जान बचाई और आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, धनीराम को सींग के गहरे घाव लगे हैं, जिनके ठीक होने में काफी समय लग सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.