हरदोई, फरवरी 20 -- हरपालपुर। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुरवा में एक सांड ने वृद्ध किसान पर जानलेवा हमला कर घायल दिया हैं। किसान राजकुमार (62) पुत्र मैकू अपने गेहूं के खेत में गए थे। वहां आवारा सांड खड़ी फसल चर रहे थे। जब राजकुमार अपनी फसल बचाने के लिए सांडों को खेत से बाहर भगाने लगे, तभी एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध के सीने के बाईं ओर गंभीर चोटें आईं हैं। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने सांड को भगाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आनन-फानन में घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, वृद्ध की नाजुक हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.