कन्नौज, मई 23 -- ठठिया संवाददाता। क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। सड़क पर झुंड बनाकर घूम रहे आवारा सांड राहगीरों के लिए लगातार खतरा साबित हो रहे हैं। शुक्रवार शाम एक सांड़ ने 80 साल के बुजुर्ग बसपा नेता पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उनके सीने की हड्डी फैक्चर गई। उन्हे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र, कस्बा ठठिया और दौलतपुर के आसपास मुख्य सड़कों पर आवारा सांडों का झुंड दिन-रात डेरा जमाए रहता है। दौलतपुर निवासी 80 वर्षीय नवाब बक्स क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता हैं। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह शुक्रवार देर शाम को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में खड़े एक आवारा सांड़ ने अचानक पीछे से उन पर जोरदार हमला कर दिया। सांड के हमले स...