बगहा, दिसम्बर 6 -- बेतिया/चनपटिया, हिसं/एसं। शहर की सब्जी मंडी में दो सांड़ों की जंग के दौरान उनके हमलों से गुरुवार की देर शाम घायल हुए आधा दर्जन लोगों में से एक व्यवसायी लालबाबू प्रसाद (52) की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गयी। उनकी चिकित्सा मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में की जा रही थी। वहीं जख्मी रंजीत कुमार (47), बृजमोहन साह (55), नन्ही खातून (45) एवं साठी की शायदा खातून की चिकित्सा हो रही है। विदित हो कि गुरुवार की देर शाम बाजार में दो सांड आपस में वर्चस्व की लड़ायी को लेकर आपस में भिड़ गए। उसी दौरान लालबाबू प्रसाद अपने मेला ग्राउंड स्थित आवास से निकलकर सामान खरीदने के लिए चनपटिया के सब्जी मंडी में पहुंचे थे। उसी दौरान वे सांड की लड़ाई के दौरान उनके चपेट में आ गए। वे गंभीर रुप से चोटिल होकर मौके पर गिर गए। उन्हें चनपटिया पीएचसी लाया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.