इटावा औरैया, फरवरी 26 -- भरथना, संवाददाता। मंडी तिराहा पर फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 55 वर्षीय प्रेमबाबू उर्फ राजू की सांड के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे कानपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा में शव पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो गए और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी प्रेमबाबू को 18 फरवरी को सती मंदिर के पास मंडी तिराहा पर एक सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर के निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.