रिषिकेष, मई 29 -- शहर में निराश्रित पशुओं के आतंक से परेशान स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मेयर शंभू पासवान से पशुओं के टीकाकारण और आशियाना का इंतजाम अतिशीघ्र करने की मांग की। इस बाबत मेयर को एक ज्ञापन भी सौंपा। शुक्रवार को श्री दिगम्बर जैन समाज संगठन के बैनर तले मेयर से मुलाकात में अध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि शांतिनगर में उन्हें दस मई को एक कुत्ते ने काट लिया था। गलियों और आंतरिक मार्गों पर लोगों को काटने के लिए दौड़ने वाले इस तरह के कुत्तों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए निराश्रित घूम रहे कुत्तों का टीकाकरण कराने की मांग की। सचिव अरविंद जैन आबादी क्षेत्र में सांडों से आतंक से अवगत कराते हुए बताया कि न सिर्फ पैदल, बल्कि वाहन सवार भी जगह-जगह सड़कों पर खड़े इन सांडों की वजह से खुद को ...