घाटशिला, जून 2 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत में मंगलवार को महावारी स्वच्छता प्रबंधन योजना के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें महिलाओं ने हाथ में तख्ती लिए हुए सांड्रा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में महावारी स्वच्छता को लेकर महिलाओं को जागरूक करने संबंधी कई स्लोगन लिखी हुई थी। संबंधित विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सातूआ ने बताया कि महावारी महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक एवं सामान्य प्रक्रिया है। जो महिलाओं में बारह से चौदह वर्ष की अवस्था से आरंभ होकर पैंतालिस से पचास वर्ष की आयु तक प्रतिमाह होता है। हमारे समाज में आज भी इसको लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। यह भी पढ़ें- समाज में माहवारी को लेकर व्याप्त चुप्पी और संकोच को करें समाप्त इसके कारण महिलाएं संक्रमण का शिकार हो...