हरदोई, मार्च 14 -- सांडी। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक अपने साथियों के साथ होटल में घुस गया और तमंचा निकालकर होटल संचालक के भाई धमकाया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचा और सीसीटीवी डीवीआर के साथ हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मामले में होटल संचालक को एक दिन पहले मारपीट की थी। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गोवा निवासी अमन हाईवे पर वरण्डारी मोड़ के पास होटल संचालित करता है। आरोप है कि वरण्डारी निवासी दिलीप शनिवार को अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और कमर में लगा तमंचा निकालकर अमन के भाई निशांत को धमकाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दिलीप को पकड़कर थाने ले आई। अमन का आरोप है कि शुक्रवार की शाम बरौली पुल के पास भी दिलीप और उसके साथियों ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी और उस...