हरदोई, मार्च 8 -- सांडी, संवाददाता। अंग्रेजों के जमाने में सांडी से होकर गुजरने वाली रेल सेवा बंद होने के बाद से क्षेत्र के लोग दोबारा रेल चलने का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल भी लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं और अब नए साल में इस परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। करीब बीस वर्षों से सांडी में रेल लाओ संघर्ष समिति क्षेत्र में रेल सेवा शुरू कराने के लिए आंदोलन कर रही है। समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज त्रिवेदी के नेतृत्व में जिले से लेकर दिल्ली तक कई बार प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए। इसके बाद वर्ष 2019 में रेलवे ने हरदोई से वाया सांडी होते हुए गुरसहायगंज तक रेल लाइन बिछाने की योजना को पिंक बुक में शामिल किया था। उत्तर रेलवे की उप मुख्य अभियंता दीपिका द्वारा 14 फरवरी 2023 को दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 59.30 किलोमीटर लंबी इस रेल ला...