हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। सांडी कस्बे में प्रस्तावित करीब आठ किमी लंबा बाईपास बनाने के लिए भाजपा के सांसद जय प्रकाश रावत शासन स्तर पर पैरवी तेज करेंगे। ताकि जनता को जाम की दिक्कत से राहत मिल सके। फिलहाल लोग छह महीने से भी ज्यादा समय से फाइलों में कैद बाईपास निमार्ण की योजना को हरी झंडी मिलने का इन्तजार कर रहे हैं। सांडी के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार और भाजपा के सांसद जय प्रकाश रावत ने सांडी कसबे में बाईपास निर्माण कराए जाने के लिए मांग उठाई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ ही शासन स्तर पर भी लिखापढ़ी की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक की ओर से सर्वे कराया गया। अभियंताओं ने सर्वे करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इसमें करीब आठ किमी लंबा बाईपास बनाने में करीब 75 से 80 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। बाईपास बना...