सांडी में कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव-विभोर
हरदोई, जून 11 -- सांडी। बाबा नीमकरौरी पंचवटी आश्रम नौशहरा के पीठाधीश्वर बाबा रंगनाथ स्वामी जी द्वारा आयोजित 18वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य पदम उपाध्याय ने कृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया। कार्यक्रम में रामेन्द्र अग्निहोत्री, पंकज अग्निहोत्री, भूपेश अग्निहोत्री, गोविंद अग्निहोत्री, आचार्य चंद्रशेखर तिवारी, मनभावन बाजपेयी, विनायक मिश्रा, देवांश त्रिवेदी एवं नैतिक विश्वास सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।आयोजक बाबा रंगनाथ स्वामी जी ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.