हरदोई, दिसम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने दो महत्वपूर्ण लघु सेतु निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ लोगों को वर्षभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता राजकुमार मौर्य ने बताया सांडी-बघौली से सुब्बापुरवा मार्ग पर तीन बाई चार मीटर स्पैन के लघु सेतु का निर्माण है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 110 लाख रुपये है, जिसके सापेक्ष 50 प्रतिशत धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। सेतु निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। दूसरा कार्य जीएमएम मार्ग से कुतुआपुर मार्ग पर बेरियाघाट के पास अखड़िया नाले पर तीन बाई 10 मीटर स्पैन के लघु सेतु का...