प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से वापस लौट रहे युवक की बाइक सांड़ बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराकर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुर्बन देवलहा निवासी श्रीराम मौर्य दिलीपपुर में बीज की दुकान चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा 26 वर्षीय विजय मौर्य गुरुवार को कंधई थाना क्षेत्र के बरहा गांव में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब एक बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। पट्टी-चिलबिला मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के रखहा चौराहे से पूर्व सड़क पर आया सांड बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिरकर किनारे लगे लोह...