बरेली, मई 18 -- बरसेर। सांड़ से बचकर भाग रहे एक वृद्ध की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव हरदासपुर के 52 रामनिवास रविवार शाम अपनी गायों के पास थे, तभी वहां एक सांड़ आ गया। वह सांड़ को भगाने की कोशिश कर रहे थे। भगाने पर सांड़ तेजी से उनकी ओर दौड़ा। इस दौरान उन्होंने बचने का प्रयास किया तो वह सीसी रोड पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...