सांड़ से टकराई बाइक, बुजुर्ग महिला की मौत
प्रयागराज, मई 22 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। फाफामऊ बाईपास पर शुक्रवार सुबह अचानक सड़क पर सांड़ आ जाने से बाइक की उससे टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।नवाबगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर सहाबपुर निवासी 65 वर्षीय कलुइया देवी शुक्रवार सुबह भतीजे के साथ बाइक से प्रयागराज जा रही थीं। बाइक फाफामऊ बाईपास पार्क तिराहे के पास पहुंची थी कि अचानक सड़क पर सांड़ आ गया जिससे बाइक भिड़ गई। हादसे में भतीजा साफ बच गया जबकि बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.