बरेली, अप्रैल 4 -- मीरगंज। छुट्टा सांड़ ने शनिवार दोपहर मीरगंज में घूरे पर कूड़ा डालने जा रहीं सास-बहू पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें उठा-उठाकर पटका, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। किसी तरह लोगों ने लाठी-डंडों से सांड़ को खदेड़कर दोनों को बचाया। इस घटना के कुछ देर बाद सांड़ ने बाजार से घर लौट रही एक अन्य महिला पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। परिजन ने तीनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। कस्बे में छुट्टा गोवंश के लोगों पर आए दिन हमला करने की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। मीरगंज कस्बे में कई हिंसक सांड़ घूम रहे हैं, जो आए दिन लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। शनिवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला शेखूपुरा में रहने वाली कन्यावती अपनी पुत्रवधु धर्मवती के साथ कूड़ा फेंकने घूरे पर जा रही थीं। इस दौरान गली में घूम रहे सांड ने सा...