गंगापार, मई 11 -- मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम दादूंपुर निवासी 65 वर्षीय राम फकारे खेत में खीरा की खेती किए हुए हैं। बताया गया है कि सुबह एक छुट्टा सांड खेत चरने लगा।डंडा लेकर राम फकीरे सांड को भगाने गया तो सांड वृद्व पर ही हमलावर हो गया।तथा सींघ से मारते हुए वृद्ध को दौडा लिया। वृद्ध के गुहार लगाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को भगाए और जख्मी वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...